नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक संगठित नकली उपभोक्ता वस्तु निर्माण और वितरण गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो राजधानी के बुराड़ी क्षेत्र से संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के नकली उत्पाद बरामद किए हैं और दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नकली उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहे थे। अपराध शाखा को हाल ही में सूचना मिली थी कि बुराड़ी इलाके में एक गोदाम के अंदर नकली उपभोक्ता उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया। और दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।







