Friday, September 18, 2026
Home Crime India पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पिता ने बेटे पर किया चाकू...

पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पिता ने बेटे पर किया चाकू से हमला

छाती पर माता-पिता का नाम गुदवाने वाला बेटा, अब पिता के हाथों घायल

फगवाड़ा। फगवाड़ा जिले के गांव खलवाड़ा में पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक रूप ले बैठा जब एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, घायल रमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक वर्ष पहले कतर से लौटकर आया था। विदेश में रहते हुए उसने करीब पांच लाख रुपये अपने पिता भूपिंदर पाल को भेजे थे। जब उसने पैसों का हिसाब मांगा तो पिता हर बार टालमटोल करते रहे। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में पिता ने दुकान में रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर रमनदीप खुद ही मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचा, जहां उसे टांके लगाए गए।

वहीं दूसरी ओर पिता भूपिंदर पाल ने बेटे के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि रमनदीप ने विदेश में केवल दो महीने ही काम किया था और कोई पैसा नहीं भेजा था। उन्होंने दावा किया कि बेटे को विदेश भेजने के लिए उन्होंने ही खर्च किया था। भूपिंदर ने आरोप लगाया कि अब रमनदीप दोबारा विदेश जाने के लिए उनसे दस लाख रुपये मांग रहा था और विवाद के दौरान उसने दुकान में तोड़फोड़ की। इसी झगड़े में हाथापाई के दौरान चाकू रमनदीप को लग गया।

बताया जा रहा है कि रमनदीप ने अपने माता-पिता का नाम अपनी छाती पर गुदवा रखा है। अब वही बेटा अपने पिता पर जानलेवा हमले का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...