Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP बच्चों के सामने युवक ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या  

बच्चों के सामने युवक ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या  

लखनऊ। महानगर स्थित अलाया अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में शनिवार रात बच्चों के सामने युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बालकनी से कूदकर भाग निकला, लेकिन कूदने पर उसे चोट लग गई, जिससे वह अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां पुलिस उस पर नजर रखे है।

बताया जा रहा है कि पत्नी से मामूली झगड़ा होने पर उसने यह नृशंसता की। अलाया अपार्टमेंट निवासी शिवानी कपूर (43) महानगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कॉमर्स की टीचर थीं। वह अपने 14 वर्षीय बेटे शोहम व 13 साल की बेटी पहल के साथ रहती थीं। आपसी विवाद की वजह से पति आदित्य कुछ महीनों से अलग रह रहा था। वह कभी कबार आता-जाता रहता था। शनिवार रात करीब सवा 11 बजे वह पत्नी के फ्लैट पर पहुंचा। दरवाजा न खोलने पर गाली गलौज करने लगा। इस पर शिवानी ने दरवाजा खोला तो वह उन्हें बुरी तरह से पीटने लगा।

आदित्य फ्लैट के भीतर शिवानी पर बर्बरता कर रहा था।  पड़ोसी शहनवाज के बेटे ने चीखों की आवाज सुनी वह सभी वहां पहुंचे। आदित्य के बेटे ने दरवाजा खोला भीतर देखा कि शिवानी खून से लथपथ बेदम पड़ी हैं। आदित्य ने हाथों उसका गला जकड़ रखा है। बेटा-बेटी उसके पैरों में पड़कर मां की जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।

निर्दयी आदित्य का दिल नहीं पसीजा। तभी गार्ड भी वहां पहुंच गया। किसी तरह से शिवाना को उसके हाथों से छुड़ाया और शिवानी को बाहर निकाला। तब आरोपी वहां से भागा। आदित्य की निर्दयता की करतूत जब पड़ोसी शहनवाज ने बयां तो वह उस वह बेहद गुस्से में दिखे।  उन्होंने बताया कि शिवानी खुद नौकरी करती थीं। वह बहुत ही शालीन थीं। कभी किसी से उनका कोई वाद-विवाद हुआ ही नहीं। लेकिन, आदित्य आएदिन कुछ न कुछ बवाल करने पहुंच जाता था।

जब शिवानी को फ्लैट से बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से बेजान से हो चुकी थीं। कुछ ही देर में आंखें भी बंद हो गई थीं। किसी तरह से उनको चादर में डालकर नीचे ले गए। फिर कार से अस्पताल पहुंचाया। फ्लैट से लेकर सीढि़यों तक बस खून ही खून था। आदित्य ने बच्चों के सामने वारदात को अंजाम दिया। उसकी बर्बर करतूत दोनों बच्चों शोहम व पहल के दिल और दिमाग में कैद हो गए। शहनवाज ने बताया कि दोनों बच्चे कांप रहे थे। चीख चीख कर रो रहे थे। ये भी कहा कि वह रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तब भी मां को वह चाकू मारते रहे। ये सुनकर शहनवाज व उनकी पत्नी भी रो पड़ीं।
परिजनों के मुताबिक, शिवानी का भाई पुनीत उससे मिलने गया था। रात करीब नौ बजे वह पहुंचा था। तकरीबन पौन घंटे तक वह वहीं पर रहा। फिर वह अपने घर चला गया था। पुनीत के जाने करीब सवा घंटे बाद आदित्य फ्लैट पर पहुंचा था।
पड़ोसी ने बताया कि घटना के बाद कई लोग लगातार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर रहे थे लेकिन कॉल लगी ही नहीं। इसको लेकर वह बेहद आक्रोशित दिखे। जब शिवानी को अस्पताल ले जाया गया। तब वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसियों का कहना था कि पुलिस चौकी पर भी गए लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...