Friday, September 18, 2026
Home Crime India बेंगलुरु में महिला अधिकारी की गला रेतकर हत्या, पति से दूर रहती...

बेंगलुरु में महिला अधिकारी की गला रेतकर हत्या, पति से दूर रहती थी अकेली

बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला भूविज्ञानी की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह महिला खान और भूविज्ञान विभाग में सीनियर भूविज्ञानी के रूप में काम कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतका की पहचान 43 वर्षीय के. एस. प्रतिमा के रूप में हुई है। अधिकारियों को संदेह है कि घटना शनिवार रात की है, जब वह सुब्रमण्यापुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में अपने घर पर लौटी थी। उन्होंने कहा कि महिला की मौत गला घोंटने और गला रेतने से हुई है।

बेंगलुरु शहर के दक्षिणी संभाग के पुलिस उपायुक्त राहुल कुमार शाहपुरवाड ने बताया, ‘रोजाना की तरह प्रतिमा शनिवार रात को करीब 8 बजे घर लौटीं थीं। जब प्रतिमा ने देर रात और आज (रविवार) सुबह अपने बड़े भाई के फोन का जवाब नहीं दिया, तो वह अपनी बहन को ढूंढने के लिए उसके घर गए, जहां उन्हें हत्या की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।’ अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक और तकनीकी टीम घटनास्थल पर काम कर रही है। जांच के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। एक बार हमें मालूम हो जाए कि आखिर वास्तव में हुआ क्या था, उसके बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

4 साल से बेंगलुरु में रहती थी महिला
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रतिमा पिछले 4 वर्षों से बेंगलुरु शहर में काम कर रही थीं और वह उतने समय से ही उसी घर में अकेली रह रही थीं। उन्होंने बताया कि मौत गला घोंटे जाने और गला रेत दिए जाने के कारण हुई। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घर में किसी प्रकार के आभूषण और अन्य बेशकीमती वस्तुओं की चोरी नहीं हुई है। घटना को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसुरु में कहा कि हत्या के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- हम मामले की कराएंगे जांच

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘मुझे अभी इसकी जानकारी मिली है। हम इस मामले की जांच करेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि वह घर (बेंगलुरु) में अकेली रहती थीं, जबकि उनका पति अपने गांव में रहता है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हम मामले की जांच कराएंगे।’ सूत्रों का कहना कि मृतका का पति शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली में रहता है। दूसरी ओर, इस हत्याकांड को लेकर राज्य में कानून-व्यवस्था के ऊपर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...