Thursday, June 18, 2026
Home Crime India इंदाना गांव में पुलिस टीम पर हमला, गोलीबारी और पथराव के बीच...

इंदाना गांव में पुलिस टीम पर हमला, गोलीबारी और पथराव के बीच 13 आरोपी गिरफ्तार

नूंह- हरियाणा के नूंह जिले के इंदाना गांव में शनिवार को वाहन चोरी और साइबर ठगी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची सीआईए तावडू टीम पर हिंसक हमला हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपियों और उनके परिजनों ने न केवल पुलिस टीम पर पथराव किया, बल्कि अवैध हथियारों से फायरिंग भी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, हालांकि किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।

गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हमला

पुलिस जानकारी के अनुसार, टीम शनिवार सुबह इंदाना गांव में पंजाब, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में दर्ज मामलों के वांछित आरोपियों — आजाद, शाहिद, शाहरूख व अन्य की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम ने आजाद के घर दबिश दी, उसने पिस्टल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली सिपाही समीर को नहीं लगी।

फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने की कोशिश करने लगा, इस दौरान उसकी पिस्टल गिर गई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद आजाद ने शोर मचाकर गांव के लोगों को उकसाया, और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण — जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं — वहां एकत्र होकर पुलिस पर पथराव करने लगे।

हालात हुए बेकाबू, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

पथराव के दौरान आरोपी अरसद ने जेसीबी मशीन खड़ी कर पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की, जबकि खालिद और वसीम ने अवैध हथियारों से पुलिस टीम पर फायरिंग की। भीड़ ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

13 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार

पुलिस ने अब तक 50 से 60 अज्ञात सहित चार दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल से तीन महिलाओं समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी आजाद और उसके कुछ सहयोगी अभी फरार हैं। पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गांव में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहला मौका नहीं है जब इंदाना गांव में पुलिस टीम को इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी दो महीने पहले मानेसर और पंजाब पुलिस की टीमों पर इसी गांव में हमला किया गया था, जब वे वाहन चोरी के एक मामले में कार्रवाई करने पहुंची थीं। तब भी आरोपियों को छुड़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने हाथापाई की थी, लेकिन उस समय कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।

पूर्व में की गई शिकायत भी बनी चर्चा का विषय

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी आजाद ने करीब 20 दिन पहले सीआईए पुन्हाना टीम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों और मानवाधिकार आयोग से की थी। उस वक्त कांग्रेस विधायक और डीएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।

RELATED ARTICLES

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...