Friday, March 20, 2026
Home Crime Delhi  स्कूटी सवारों ने टोका जाने पर दंपती पर किया हमला, पति गंभीर...

 स्कूटी सवारों ने टोका जाने पर दंपती पर किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली-  दिल्ली के अलीपुर इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर दी गई एक सलाह हिंसक टकराव में बदल गई। स्कूटी सवार दो युवकों ने कार सवार दंपती को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उन्होंने उन्हें लापरवाही से वाहन चलाने के लिए टोका था। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि पत्नी को भी धक्का देकर गिराया गया।

घटना 15 सितंबर को हुई जब बख्तावरपुर गांव निवासी प्रवीण (36) अपनी पत्नी भारती के साथ बाजार से लौट रहे थे। तभी रास्ते में स्कूटी सवार दो युवक उनकी कार को बार-बार तेज़ रफ्तार में ओवरटेक करने लगे। टक्कर से बाल-बाल बचने के बाद प्रवीण ने गाड़ी रोककर युवकों को समझाया कि इस तरह से वाहन चलाना खतरनाक है।

इस बात पर युवक भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे। जैसे ही दंपती वापस कार में बैठने लगे, दोनों युवकों ने अचानक प्रवीण पर हमला कर दिया। एक युवक ने उन्हें पकड़ा और दूसरे ने धारदार हथियार से पीठ और कान पर हमला कर दिया।

पत्नी भारती ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। घायल हालत में प्रवीण को पीसीआर वैन के जरिए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना के दो दिन बाद प्रवीण का बयान दर्ज किया और केस दर्ज कर लिया है। अलीपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

चार्जर मांगने पर विवाद, 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

कानपुर - कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नटराज टॉकीज...

बस में 40 किलो चांदी चोरी का खुलासा, 13 घंटे में ड्राइवर गिरफ्तार

हिसार - प्राइवेट टूरिस्ट बस से बड़ी मात्रा में चांदी गायब होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार...

बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  बिलासपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक...

जम्मू-कश्मीर में हाईटेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के...

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...