Friday, June 19, 2026
Home Crime Delhi पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों से नाराज़ पति ने की चाकू से हत्या,...

पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों से नाराज़ पति ने की चाकू से हत्या, गिरफ्तार

नोएडा-  रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति ने घरेलू विवाद और पत्नी के कथित चाल-चलन को लेकर गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है, वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घरेलू कलह बना जानलेवा, पति ने खुद दी पुलिस को सूचना

थाना दादरी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सोनू शर्मा, निवासी वीर खेड़ा, बुलंदशहर, वर्तमान में अपने परिवार के साथ रामपुर फतेहपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था। वह आसपास के बाजारों में फेरी लगाने का काम करता है।

सोनू की पत्नी चंचल शर्मा से बीते कुछ महीनों से उसका घरेलू विवाद चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सोनू को पत्नी के व्यवहार पर संदेह था और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कई बार रिश्तेदारों ने समझौता कराने की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।

सुबह 4 बजे दिया वारदात को अंजाम, दो बच्चों की मां थी चंचल

रविवार की सुबह करीब 4 बजे, जब परिवार गहरी नींद में था, तभी सोनू ने गुस्से में आकर चंचल पर चाकू से लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद, सोनू ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। चंचल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिना

चंचल की सोनू से शादी को करीब आठ साल हो चुके थे। उनके दो बच्चे – एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक घटी इस घटना ने दोनों बच्चों को अनाथ बना दिया है। पूरे गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

फोरेंसिक टीम ने किया जांच, पुलिस जुटी है गहन पड़ताल में

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और अविश्वास को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...