Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi मॉल में महिला डॉक्टर और साथियों से बाउंसरों की मारपीट, हवाई फायरिंग...

मॉल में महिला डॉक्टर और साथियों से बाउंसरों की मारपीट, हवाई फायरिंग के बाद उल्टे पीड़ितों पर ही केस दर्ज

 ग्रेटर नोएडा- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार रात एक मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला डॉक्टर और उसके साथियों के साथ मॉल के बाउंसरों ने मारपीट कर दी। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक ने बचाव में हवाई फायरिंग की। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने उल्टा पीड़ित पक्ष के चारों लोगों को जेल भेज दिया, जिससे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, कन्नौज में तैनात डॉक्टर स्वाति शुक्रवार रात अपने मंगेतर प्रिंस वर्मा और दो अन्य दोस्तों रोहित पटेल (संतकबीरनगर) और हर्ष मिश्रा (लखनऊ) के साथ पलासियो मॉल में मौजूद थीं। सभी लोग मॉल के एक बार में पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्किंग टोकन खोने को लेकर बाउंसरों से कहासुनी शुरू हुई, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई।

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो के अनुसार, मॉल के गेट पर बाउंसरों ने महिला डॉक्टर और उसके साथियों को घेरकर लाठियों से हमला किया, और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की।

बचाव में चली गोली, फिर गिरफ्तारी

बचाव के दौरान हर्ष मिश्रा ने रोहित पटेल की लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की, जिससे एक बाउंसर अनुज चौधरी के हाथ को गोली छूकर निकल गई और वह मामूली रूप से घायल हो गया।

इसके बाद बाउंसर की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर स्वाति, प्रिंस, रोहित और हर्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। उनकी कार भी सीज कर दी गई है।

परिजनों ने लगाए पुलिस पर पक्षपात के आरोप

महिला डॉक्टर के परिजनों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई तहरीर नहीं ली, और उल्टा उन्हें ही दोषी ठहराकर जेल भेज दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बाउंसरों की ओर से पहले हमला किया गया, लेकिन पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की।

वीडियो वायरल, पुलिस पर बढ़ा दबाव

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाउंसरों की बड़ी संख्या ने महिला और युवकों को घेरकर पीटा। इसके बाद पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा और अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बयान दिया है कि वायरल वीडियो के आधार पर बाउंसरों की पहचान कर उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...