Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi पारिवारिक विवाद में हिंसा: मां-बेटे समेत पांच लोग घायल, धारदार हथियार से...

पारिवारिक विवाद में हिंसा: मां-बेटे समेत पांच लोग घायल, धारदार हथियार से हमला

नोएडा/प्रेमपुर – नगला बरी गांव में बुधवार सुबह एक पारिवारिक भोज के बाद रिश्तेदारों को विदा करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। आपसी रंजिश के चलते घर के ही लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भोज के बाद हुआ बवाल
गांव निवासी सचिन ने बताया कि उसने पितृ पक्ष के अवसर पर अपने फूफा रामविलास, बुआ शारदा और उनकी बेटी रूबी को घर बुलाया था। जब वे भोज के बाद वापस लौट रहे थे, तभी चचेरे भाई-बहनों ने रास्ते में गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

बचाने आए परिजन भी बने निशाना
घटना के दौरान जब चचेरे भाई आशीष, चाची सकीना देवी और भाभी खुशबू ने हस्तक्षेप किया तो हमलावरों ने उन पर भी खुरपी और दरांती से हमला कर दिया। हमले में आशीष के चेहरे और सकीना देवी के हाथ पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही फूफा, बुआ और उनकी बेटी भी घायल हो गईं।

गांव वालों ने बचाया, आरोपी फरार
हंगामा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। इस दौरान हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया। अपर निरीक्षक बृजमोहन पाल ने बताया कि प्रेमपुर चौकी प्रभारी नीरज कुमार शर्मा को जांच सौंप दी गई है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...