Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi निक्की मर्डर केस: दहेज के लिए जिंदा जलाई गई महिला, मासूम बेटा...

निक्की मर्डर केस: दहेज के लिए जिंदा जलाई गई महिला, मासूम बेटा बना गवाह

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, पति सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। दादरी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बर्बरता से पीटने के बाद जिंदा जला दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश है।

मृतका के परिजनों ने पति, जेठ, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाया गया

मृतका निक्की (27) की बड़ी बहन कंचन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे निक्की की सास दया और देवर विपिन ने मिलकर पहले उसे बुरी तरह पीटा, फिर पेट्रोलनुमा पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस दौरान विरोध करने पर कंचन के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो कंचन ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

निक्की को पहले फोर्टिस अस्पताल और बाद में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विवाहिता का 6 वर्षीय बेटा बना चश्मदीद

मृतका का छह वर्षीय बेटा अविश इस जघन्य कांड का चश्मदीद गवाह है। वायरल वीडियो में वह कहता दिख रहा है, “पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।” बच्चा सदमे में है और लगातार मां को याद कर रो रहा है।

शादी के बाद से ही मांगते थे 35 लाख रुपये

निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा निवासी रोहित और विपिन से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य सामान देने के बाद भी ससुराल वाले लगातार ₹35 लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। एक और कार देने के बावजूद प्रताड़ना नहीं रुकी।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन सुधीर कुमार ने बताया कि चार नामजद आरोपियों — पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर — के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विपिन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

“मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा,”सुधीर कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा

परिजनों ने थाने पहुंचकर की न्याय की मांग

मृतका के परिजन और ग्रामीण शनिवार को थाना कासना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर जांच में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मातम में डूबा परिवार

निक्की की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसका छह साल का बेटा अविश बेसहारा हो गया है। बहन कंचन की भी दो संतानें हैं। दोनों बहनों को ससुराल में लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। अब एक की जान चली गई और दूसरी गहरे मानसिक आघात में है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...