लखीमपुर खीरी: जिले के महेवागंज स्थित एक निजी अस्पताल की लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत हो गई। पिता विपिन गुप्ता ने शव झोले में रखकर डीएम कार्यालय पहुंचाया और न्याय की गुहार लगाई।
विपिन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को अस्पताल में भर्ती कराया था। डिलीवरी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि दवा की गलती के कारण गर्भ में शिशु की मौत हो गई। महिला की बाद में डिलीवरी कराई गई।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सदर एसडीएम अश्वनी कुमार और शहर कोतवाल हेमंत राय मौके पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई शुरू की। पिता ने अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।







