बरेली। पहले शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया, बाद में उससे प्रेम विवाह कर लिया। सच पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो युवक ने कारोबार करने के लिए दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। विरोध पर युवक ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुराना शहर चक महमूद निवासी निदा ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करती थी। यहां काम करने वाले जोगी नवादा निवासी राजू खान ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों ने दो मार्च 2021 को प्रेम विवाह कर लिया। जब युवती राजू के साथ रहने लगी, तब उसे जानकारी हुई कि वह पहले से शादीशुदा है।







