Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में दरिंदगी: सहेली के बुलावे पर गई युवती के साथ गैंगरेप,...

दिल्ली में दरिंदगी: सहेली के बुलावे पर गई युवती के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक युवती के साथ पार्टी के दौरान सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्टी में मौजूद लोगों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाया और फिर अर्धबेहोशी की हालत में उसके साथ दरिंदगी की। घटना में आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी। बाद में पीड़िता को फ्लैट से बाहर छोड़ दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। काउंसिलिंग के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में एक युवती भी शामिल है।

सहेली के बुलावे पर गई थी पार्टी
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी पीड़िता निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि रविवार को उसकी सहेली नीतू ने उसे फोन कर अपने दोस्त कपिल के घर पार्टी में आने का न्योता दिया। शाम को वह सिविल लाइंस स्थित कपिल के फ्लैट पर पहुंची, जहां नीतू के अलावा कपिल, आशीष और दो अन्य युवक मौजूद थे। देर रात तक सभी ने शराब पी।

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया गया, जिसे पीते ही वह अर्धबेहोश हो गई। इसी हालत में एक आरोपी उसे बाथरूम में ले गया, जहां बाकी आरोपी भी आ गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और वीडियो बनाकर धमकी दी गई कि पुलिस में शिकायत करने पर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पुलिस जुटी जांच में
वारदात के बाद पीड़िता को घर के बाहर छोड़ दिया गया, जहां से उसने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस सहेली नीतू समेत सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों के लोकेशन ट्रेस किए जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...