Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi मानसिक रूप से बीमार बेटी ने तवे से हमला कर पिता की...

मानसिक रूप से बीमार बेटी ने तवे से हमला कर पिता की हत्या की, आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज़ वारदात हुई, जब मानसिक रूप से बीमार एक युवती ने अपने ही पिता की रोटी पकाने वाले तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान टेकचंद गोयल (55) के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ उसी इलाके में रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटी अन्नू (32) मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज भी चल रहा है। बुधवार को जब टेकचंद ने उसे दवाई लेने के लिए कहा तो वह अचानक उग्र हो गई और नज़दीक रखा तवा उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया। जब तक परिवार के अन्य सदस्य उसे रोकते, अन्नू ने पिता के सिर पर कई वार कर दिए।

परिजनों ने तुरंत टेकचंद को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शाहदरा जिला पुलिस मौके पर पहुंची और अन्नू को हिरासत में ले लिया गया।

जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के अनुसार, दोपहर लगभग 3:56 बजे घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने अस्पताल में मौजूद मृतक के बेटे शिवम से पूछताछ की। शिवम ने बताया कि उनकी बहन अन्नू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनके पिता उसे दवाई देने की कोशिश कर रहे थे। घटना के समय मां बाला देवी और शिवम की पत्नी प्रिया भी घर में मौजूद थीं।

पुलिस ने बताया कि अन्नू के मानसिक इलाज से जुड़े सभी कागज़ात मांगे गए हैं। वहीं, घर के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।

घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जबकि पुलिस मानसिक रूप से बीमार आरोपियों से जुड़े मामलों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। अन्नू की मेडिकल स्थिति को ध्यान में रखते हुए कानूनी प्रक्रिया भी उसी अनुरूप आगे बढ़ाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...