Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन...

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर। सिहोरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक से चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था संजीव

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, संजीव कोल (20), निवासी ग्राम गढ़चपा, सिहोरा, 3 और 4 अगस्त की रात सिहोरा रेलवे स्टेशन पर जबलपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी तीन अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर उन्हें डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनके बैग से मोबाइल फोन और जेब से 3,250 लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की शिकायत संजीव ने जबलपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तुरंत कार्रवाई करते हुए जीआरपी की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लूट में एक नाबालिग भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कोल (29) और अंकुश उर्फ ब्लैकी सोनखरे (25), दोनों निवासी लखराम मोहल्ला, सिहोरा शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। तलाशी में लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर ली है।

पुलिस टीम को मिला नकद इनाम

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि तीनों के खिलाफ लूट और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित सफलता पर एसपी रेलवे, जबलपुर ने जांच टीम की सराहना करते हुए उन्हें नगद इनाम देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...