Saturday, June 20, 2026
Home Crime India शहडोल: बाज़ार से लौट रहे बाप बेटे पर बदमाशों ने किया हमला,...

शहडोल: बाज़ार से लौट रहे बाप बेटे पर बदमाशों ने किया हमला, लूट ले गए 9 हज़ार

मध्यप्रदेश। शहडोल जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार रात गोहपारू थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को उस वक्त लूट का शिकार होना पड़ा, जब वह बाजार से लौट रहा था। चार अज्ञात बदमाशों ने मलदा गांव के पास व्यापारी की बाइक रोककर बंदूक की नोक पर करीब 9 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की।

बिना नंबर की पल्सर बाइक से की चोरी

पीड़ित अनिल कुमार सोनी, जो रतहर गांव के निवासी हैं, अपने पुत्र अमन के साथ खनौधी बाजार से गिलिट और चांदी के सामान की बिक्री कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जैसे ही वे मलदा गांव के पास क्रेशर के समीप पहुंचे, एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।

छीना झपटी में पुत्र अमन हुआ घायल

बदमाशों ने बंदूक दिखाकर व्यापारी से नकदी और बैग छीनने की कोशिश की। इसी दौरान व्यापारी और उनके पुत्र ने विरोध किया, जिससे बदमाशों से झड़प भी हुई। व्यापारी का बैग छीनने के दौरान अमन के हाथ में चोट भी आ गई। हालांकि, अमन ने बैग को बचा लिया, लेकिन आरोपी नकद 9 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

हवाई फायर से की डराने की कोशिश

घटना के दौरान जब कुछ वाहन वहां से गुजरे, तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए पांच राउंड हवाई फायर किए। पुलिस को मौके से गोली के पांच खोखे बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के...

IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा मासूम सकुशल बरामद, बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर...

मऊ पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले सद्दाम चूड़ीवाला को 20 साल की कठोर जेल

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक विशेष पोक्सो (POCSO) अदालत ने मासूम बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाते...

लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने...

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...