Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand आस्था की आड़ में फरेब! टिहरी पुलिस ने 33 ढोंगी बाबाओं को...

आस्था की आड़ में फरेब! टिहरी पुलिस ने 33 ढोंगी बाबाओं को दबोचा

घाटों और जंगलों में छिपे थे बाबा के भेष में ठग, अन्य राज्यों से आए थे कई

टिहरी। भेष बदलकर श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाले फर्जी बाबाओं पर अब पुलिस की सख्त नजर है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत टिहरी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 कथित साधु–सन्यासियों को गिरफ्तार किया है, जो संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए।

पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशानुसार सोमवार को थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत जानकी पुल और शिवपुरी चौकी क्षेत्र में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने गंगा घाटों और आसपास के जंगलों में घूम रहे संदिग्ध बाबाओं की धरपकड़ की।

कार्रवाई के दौरान कुल 60 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 33 ढोंगी बाबाओं के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। इन सभी पर आरोप है कि ये लोग फर्जी साधु का रूप धारण कर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठते थे और अपने असली पहचान को छुपाए हुए थे।

गिरफ्तार किए गए ढोंगियों में कई अन्य राज्यों से आए लोग शामिल हैं, जिनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली जैसे राज्यों के निवासी शामिल हैं। इन लोगों ने साधु के भेष में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को धोखे में रखकर आस्था की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश की थी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन कालनेमि भविष्य में भी जारी रहेगा और ऐसे किसी भी फर्जी धार्मिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...