Thursday, June 18, 2026
Home Crime India फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगों ने युवक से हड़पे 60 हजार

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगों ने युवक से हड़पे 60 हजार

सऊदी अरब में रह रहे दोस्त के नाम पर मांगी गई मदद, बाद में सामने आया ठगी का मामला

रीवा (मऊगंज)। सोशल मीडिया पर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मऊगंज तहसील के सोनवर्षा गांव से जुड़ा है, जहां साइबर अपराधियों ने एक युवक को उसके ही प्रवासी मित्र के नाम पर झांसा देकर 60 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने सऊदी अरब में कार्यरत युवक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मदद के नाम पर रकम ट्रांसफर करवा ली।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिवानंद पटेल को शुक्रवार को अपने दोस्त संजय विश्वकर्मा की प्रोफाइल से फेसबुक मैसेंजर पर संदेश मिला। उसमें खुद को संजय बताते हुए मदद की गुहार लगाई गई। संदेश में बताया गया कि वीज़ा समाप्त हो गया है और तत्काल आर्थिक सहायता की ज़रूरत है। बातचीत के दौरान एक कथित एजेंट का नंबर भेजकर उस खाते में पैसे डालने को कहा गया।

अपने दोस्त को संकट में समझते हुए शिवानंद ने बिना सत्यापन किए एजेंट के बताए खाते में दो बार में कुल 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में संजय से सीधे बात करने पर सच्चाई सामने आई कि उसकी कोई मदद नहीं मांगी गई थी और यह एक साइबर फ्रॉड का मामला है।

घटना का पता चलते ही शिवानंद ने नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई और शाम को मऊगंज एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को अलर्ट किया है। बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला एक बार फिर से दर्शाता है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती फर्जी आईडी और डिजिटल ठगी आम लोगों को कैसे निशाना बना रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया संदेशों की सत्यता की जांच किए बिना कोई लेनदेन न करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...