Friday, September 18, 2026
Home Crime India टिफिन बम के साथ पकड़े गए तीन नक्सली, जंगल में कर रहे...

टिफिन बम के साथ पकड़े गए तीन नक्सली, जंगल में कर रहे थे धमाके की तैयारी

सीआरपीएफ, पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने किया सर्च ऑपरेशन

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े दो लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से टिफिन बम, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, जिसे जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की मंशा से छिपाकर रखा गया था।

सुकमा जिले के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादी संगठन की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 अगस्त 2025 को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस, डीआरजी और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गोगुंडा, पोंगाभेजी, सिमेल और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार नक्सलियों में दो लाख रुपये का इनामी मिलिशिया कमांडर पोड़ियाम नंदा भी शामिल है। अन्य दो आरोपी हेमला जोगा और हेमला गंगा हैं। तीनों गोगुंडा पंचायत के निवासी हैं और केरलापाल एरिया कमेटी के माओवादी संगठन में सक्रिय थे।

इनके पास से 2 टिफिन बम (प्रत्येक 3 किग्रा), 3 डेटोनेटर, 2 जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर (2 मीटर), 18 मीटर इलेक्ट्रिक वायर और 2 बैटरियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन विस्फोटकों को जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से छिपाकर रखा गया था।

आरोपियों के खिलाफ थाना केरलापाल में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...