दो महीने पहले पिता की मृत्यु के बाद मां के साथ रह रही थी महिला
हरियाणा – हांसी शहर स्थित भाटिया कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। 35 वर्षीय कविता का शव घर की छत पर खून से लथपथ हालत में पाया गया, जिसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तत्काल फॉरेंसिक टीम और डीएसपी विनोद शंकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
कविता पिछले एक दशक से अपने पति से अलग रह रही थी और हाल ही में अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी मां के साथ रह रही थी। शुक्रवार तड़के करीब 6:30 बजे जब उसकी मां उसे जगाने के लिए छत पर गई, तो वहां कविता की हत्या हो चुकी थी।
पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए सबूतों को गहराई से खंगाला जा रहा है, और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है







