Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रधान सहायक, एंटी करप्शन टीम ने...

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रधान सहायक, एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग कार्यालय से दबोचा

आगरा: वन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को वन विभाग के प्रधान सहायक किशोर चतुर्वेदी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। यह रकम पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के एवज में ली जा रही थी। आरोपी के पास से नकद राशि बरामद कर उसे जमुनापार थाने में सौंप दिया गया है। अब शनिवार को उसे भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय, मेरठ में पेश किया जाएगा।

पेट्रोल पंप एनओसी के लिए मांगी थी दो लाख की रिश्वत

महावन के प्रेमनगर खुर्द निवासी रोहताश तंवर और रिफाइनरी क्षेत्र के राजन सिंह ने 8 जुलाई को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, नगला हसनपुर (आगरा-दिल्ली मार्ग) स्थित पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी की जरूरत थी। इसी प्रक्रिया में प्रधान सहायक किशोर चतुर्वेदी ने उनसे ₹2 लाख की मांग की थी। काफी बातचीत के बाद ₹50,000 में एनओसी जारी करने की डील तय हुई।

एंटी करप्शन टीम ने की प्लानिंग, रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी

शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने विशेष योजना बनाई। शुक्रवार को रोहताश और राजन टीम द्वारा तैयार किए गए केमिकलयुक्त ₹50,000 लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उन्होंने यह रकम किशोर चतुर्वेदी को सौंपी, वे बाहर निकले और एंटी करप्शन टीम अंदर घुसी। टीम प्रभारी सहवीर सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

जेल भेजे जाने की तैयारी

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को उसे एंटी करप्शन कोर्ट, मेरठ में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। फिलहाल मामला एंटी करप्शन टीम की निगरानी में है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...