Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP महिला कांस्टेबल ने प्रशिक्षण के दौरान की आत्महत्या

महिला कांस्टेबल ने प्रशिक्षण के दौरान की आत्महत्या

कन्नौज/एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर प्रशिक्षण ले रही एटा जिले की एक युवती ने कन्नौज में खुदकुशी कर ली। 23 वर्षीय रानू जादौन का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। शुरुवाती जांच में पता चला कि युवती मानसिक तनाव से गुजर रही थी और एक युवक उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कांस्टेबल पद पर हुई थी चयनित 

एटा जिले के जलेसर कस्बे की रहने वाली रानू जादौन हाल ही में पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित हुई थी। 17 जून को वह प्रशिक्षण के लिए कन्नौज की रिजर्व पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने गई थी। शनिवार को अचानक वह परेड के दौरान तबीयत खराब होने की बात कहकर वापस छात्रावास लौट गई। दोपहर में उसकी रूममेट शिवानी जब कमरे पर पहुंची तो उसे बाथरूम में दुपट्टे से लटका पाया। शिवानी ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी 

परिजनों को सूचना मिलते ही वे एटा से कन्नौज के लिए रवाना हो गए। रानू के पिता श्यामवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में होशियार थी और यूपीएससी, आयकर विभाग, व पुलिस उप निरीक्षक जैसी प्रतियोगिताओं की भी तैयारी कर रही थी। पुलिस में चयनित होने के बाद वह बेहद उत्साहित थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

युवक फोन पर बना रहा था मानसिक दबाव

परिवार का आरोप है कि एटा का एक युवक उसे फोन कर मानसिक दबाव बना रहा था और नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा था। रानू ने इस बारे में अपने कुछ साथियों को भी बताया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संबंधित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतका का मोबाइल फोन व उसके कमरे से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

कुछ भी होने पर कर देना भाई को फोन

रूममेट शिवानी ने बताया कि रानू ने दो दिन पहले ही कहा था कि अगर कुछ हो तो उसके भाई को फोन कर देना। वह अक्सर चुप रहने लगी थी और बातचीत में भी उदासी झलकती थी। उसका प्रशिक्षण 16 जुलाई को पूरा होना था और वह घर लौटने की तैयारी कर रही थी।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला निजी कारणों से आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए प्रशिक्षु सिपाही के मोबाइल फोन और कमरे से बरामद दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस शीघ्र ही पूरे प्रकरण का स्पष्ट खुलासा करेगी।”

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...