Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: रिश्ते में आई दरार और जलन ने...

प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: रिश्ते में आई दरार और जलन ने ली जान, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

चार साल लिव-इन में रहने के बाद युवती ने तोड़ा रिश्ता, दूसरे युवक से नजदीकी पर भड़के प्रदीप ने चाकू से गला रेत कर की हत्या; न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक दर्दनाक वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप, जो पहले पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका था, इस नृशंस हत्या के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

चार साल साथ रहने के बाद टूटा रिश्ता
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, मृतका नवोदय नगर कॉलोनी के पास स्थित कटहेली बाग में अपनी सहेली के साथ रहती थी और मूल रूप से सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के हेत्तमपुर गांव की रहने वाली थी। करीब चार वर्षों से वह आरोपी प्रदीप के साथ हरिद्वार में रह रही थी, लेकिन एक महीने पहले दोनों के बीच अनबन के चलते अलग हो गए थे।

इसी दौरान युवती की नजदीकियां एक अन्य युवक से बढ़ने लगीं, जिससे नाराज होकर प्रदीप ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

वारदात से पहले खरीदा चाकू
सोमवार दोपहर, प्रदीप ने युवती को नवोदय नगर कॉलोनी में मिलने बुलाया। मिलने से पहले उसने रोशनाबाद से एक दुकान से चाकू खरीदा। बातचीत के दौरान जब युवती ने दोबारा साथ रहने से इनकार कर दिया, तो तैश में आकर प्रदीप ने जेब से चाकू निकाला और उसका गला काट दिया।

हत्या के बाद वह वहां से फरार हो गया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार को थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी और उनकी टीम ने आरोपी को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

स्कूल टाइम से था प्रेम-संबंध
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती और आरोपी प्रदीप एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे। वर्ष 2021 में वे हरिद्वार आए और लिव-इन में रहने लगे। प्रदीप, जो सिडकुल स्थित एंड्स लाइट कंपनी में काम करता था, उसने ही युवती को भी नौकरी दिलवाई थी।

युवती के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए वह प्रदीप पर ही निर्भर थी। बाद में उसका भाई भी हरिद्वार आकर उन्हीं के साथ रहने लगा था।

फिलहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...