Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवक की गोली मारकर हत्या, क्रॉसिंग पुल पर मिला शव

युवक की गोली मारकर हत्या, क्रॉसिंग पुल पर मिला शव

सहारनपुर। बड़गांव के दल्हेड़ी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसका शव सोमवार को गांव के बाहर हिंडन-गंगनहर क्रॉसिंग पुल पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों ने कस्बे के महाराणा प्रताप तिराहे पर जाम लगा दिया। जिस कारण यातायात भी प्रभावित रहा। अधिकारियों ने आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंडन-गंगनहर क्रॉसिंग पुल से सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण कुछ रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि रास्ते के बीच में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जिसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। पता चलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़गांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, जिसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ।

वहीं, घटनास्थल पर शराब के दो पाउच, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, नमकीन, प्लास्टिक के चार गिलास और कारतूस भी पड़े मिले। उसकी पहचान दल्हेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अजय पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई। एसपी देहात सागर जैन भी मौके पर पहुंचे। हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने करीब सवा 12 बजे जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें शव दिखाए बिना ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा जल्दी से जल्दी आरोपियों को पकड़ा जाए। एसपी देहात, एसडीएम श्वेता पांडेय और सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक अजय पर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, बाइक चोरी और अवैध तमंचे के मामले दर्ज थे। वह दो बार जेल जा चुका था। फिलहाल जमानत पर आया हुआ था। इस मामले में मृतक के पिता ने उसके बेटे अजय को रविवार शाम करीब पांच बजे नया गांव निवासी वंश उर्फ लड्डू घर से बुलाकर बाइक पर लेकर गया था। इसके बाद रात भर अजय का नंबर बंद आता रहा। सोमवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली।

मौके से शराब के पाउच, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक और चार गिलास भी मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि अजय के साथ वहां पर तीन अन्य व्यक्ति भी थे, जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आशंका यह भी है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...