Monday, June 22, 2026
Home Crime Delhi ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में बिजली विवाद बना बवाल, रेजिडेंट्स पर...

ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में बिजली विवाद बना बवाल, रेजिडेंट्स पर बरसी लाठियां

मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचे निवासियों को सुरक्षा गार्डों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। हाई-राइज सोसायटी में बिजली कटौती को लेकर बृहस्पतिवार देर रात भारी हंगामा हो गया। सुपरटेक ईको विलेज-1 के निवासियों ने जब मेंटेनेंस दफ्तर जाकर बिजली न आने की शिकायत की, तो मामला इतना बिगड़ गया कि स्टाफ और सिक्योरिटी गार्डों ने रेज़िडेंट्स पर लाठी-डंडे चला दिए। घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रविंद्र सिंह (33) और सोहित सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों स्थानीय निवासी हैं और मेंटेनेंस से जुड़े कार्यों में शामिल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात सोसायटी में लगातार बिजली ट्रिप हो रही थी। लाइट बार-बार जाने से परेशान कुछ निवासी मेंटेनेंस ऑफिस पहुँचे, जहां स्थिति सामान्य बातचीत से शुरू होकर देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जब निवासियों ने जवाब माँगा, तो मेंटेनेंस स्टाफ और सुरक्षा गार्डों ने लाठियों से हमला कर दिया और कई लोगों को घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई नई घटना नहीं है। मेंटेनेंस एजेंसी पहले भी इसी तरह से रेज़िडेंट्स के साथ गलत व्यवहार कर चुकी है, लेकिन इस बार हिंसा ने सब्र की हदें पार कर दीं। शुक्रवार सुबह से ही सोसायटी में तनाव का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर इकट्ठा हुए।

बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बिजली की समस्या को लेकर विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, जो मारपीट में तब्दील हो गया। वीडियो फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर अन्य दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...