Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP बेरोजगारी से परेशान बेटे ने कुल्हाड़ी से उतारा पिता को मौत के...

बेरोजगारी से परेशान बेटे ने कुल्हाड़ी से उतारा पिता को मौत के घाट

पुलिस को गुमराह कर पड़ोसियों को फंसाया, सर्विलांस और सख्ती से सच आया सामने

गोरखपुर-  चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी गांव में 15 जून को आर्मी जवान के पिता राजेंद्र यादव (65) की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उनके मंझले बेटे धर्मेंद्र यादव पर ही साबित हुआ है।

धर्मेंद्र ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाते हुए पहले खुद ही रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और 14 लोगों को नामजद कराया था। लेकिन जांच के दौरान सीन री-क्रिएशन, मोबाइल लोकेशन और बयानबाज़ी में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को शक हुआ। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो धर्मेंद्र ने पिता की हत्या की बात मान ली।

आरोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से घर पर ही था और अपनी बीमार पत्नी का इलाज करवा रहा था। इसी दौरान पिता अक्सर ताने मारते थे और नौकरी के लिए दबाव बनाते थे। इसी मानसिक तनाव में उसने पिता पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

धर्मेंद्र ने घटना को जमीन विवाद का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है।

अब इस खुलासे के बाद 14 नामजद लोगों को क्लीन चिट मिल गई है, वहीं पूरे गांव में इस वारदात को लेकर सनसनी फैल गई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...