Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi 31 लाख की बड़ी चोरी: सोते मुनीम के बैग से उड़ाए लाखों,...

31 लाख की बड़ी चोरी: सोते मुनीम के बैग से उड़ाए लाखों, तीन दबोचे, एक फरार

गुजरात की ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम के बैग से कौशांबी बस अड्डे पर उड़ाई गई नकदी, सीसीटीवी से पकड़ी गई पूरी साजिश, पुलिस ने 24 लाख किए बरामद

गाज़ियाबाद। कौशांबी बस अड्डे पर एक बड़े चोरी के मामले में साहिबाबाद पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गुजरात की एक आलू ट्रेडिंग कंपनी के लिए काम करने वाले मुनीम अजय भारती के 31 लाख रुपये नकद से भरे बैग की चोरी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस केस में 24 लाख रुपये भी बरामद किए हैं, जबकि चौथा आरोपी और शेष रकम अभी तक लापता हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 17 जून की है जब अजय भारती बरेली से रकम लेकर दिल्ली होते हुए गुजरात लौट रहे थे। कौशांबी बस अड्डे पर जब वे कुछ देर के लिए झपकी ले रहे थे, तभी उनका बैग चोरी हो गया।

जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चार संदिग्ध नज़र आए। सुराग गुजरात तक पहुंचे, जहां से तीन आरोपियों – गांधीनगर के ऑटो चालक भावेश, उसका मित्र विष्णु उर्फ ढोलो और पीड़ित की कंपनी के पास स्थित दूसरी फर्म में काम करने वाला मुनीम अशोक कुमार उर्फ विशाल – को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अशोक ने खुलासा किया कि वह अजय भारती का करीबी मित्र था और दोनों एक जैसे पेशे में थे। अजय ने जैसे ही बरेली जाने की जानकारी दी, अशोक ने मौका भांप कर चोरी की योजना बनाई और अपने साथियों के साथ उसी दिन बरेली पहुंच गया। वहां से वह उसी बस में सवार हुआ जिसमें अजय थे। कौशांबी बस अड्डे पर जैसे ही अजय झपकी लेने लगे, अशोक ने मौका देख कर उनका बैग चुरा लिया और अपने साथियों को सौंप दिया।

भावेश और विष्णु रकम लेकर गुजरात रवाना हो गए, जबकि चौथा आरोपी रोहन मनोज रास्ते में ही गायब हो गया और अब तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

एसीपी श्वेता यादव के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और मामले की तह तक जाकर बाकी रकम भी बरामद की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...