Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi दोस्ती की आड़ में हत्या: रिश्ते को लेकर रंजिश बनी युवक की...

दोस्ती की आड़ में हत्या: रिश्ते को लेकर रंजिश बनी युवक की मौत की वजह, शव नदी में फेंका

गुमशुदगी से हत्या तक पहुंचा मामला, एनडीआरएफ को शव तलाशने भेजा गया पत्र; बाकी आरोपी फरार

गाज़ियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता हुए 23 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक युवक ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है कि युवक की हत्या उसके ही दोस्तों ने रंजिश के चलते कर दी और शव को बागपत के गढ़ी कालंजरी पुल से नदी में फेंक दिया।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने माना कि मृतक का उसके एक दोस्त की बहन से संबंध था, जिससे नाराज होकर तीनों दोस्तों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 7 जून की रात मृतक का चिरोड़ी गांव से अपहरण कर उसे जबरन कार में बैठाकर बागपत ले जाया गया। वहां पुल के पास उसकी गोली मारकर हत्या की गई और शव को पुल से नीचे फेंक दिया गया।

पीड़ित के परिजनों ने पहले ही अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए लोनी थाने में तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दबाव बनाकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

पुलिस को अब तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की सहायता मांगी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही शव बरामद होता है और बाकी आरोपी गिरफ्त में आते हैं, पूरे घटनाक्रम से पर्दा हट जाएगा।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...