Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP जौनपुर में देर रात मुठभेड़, लूटकांड में शामिल छह बदमाश दबोचे गए

जौनपुर में देर रात मुठभेड़, लूटकांड में शामिल छह बदमाश दबोचे गए

दो को लगी गोली, पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और लूट का सामान किया बरामद

जौनपुर। सोमवार तड़के शाहगंज क्षेत्र के खुटहन रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में लूटपाट में संलिप्त बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें से दो गोली लगने से घायल हो गए। बाकी चार को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस टीम ने देर रात करीब एक बजे खुटहन और शाहगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैरों में गोली लगी, जिन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने 6 जून को खुटहन रोड स्थित निजामपुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स/ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना में बदमाशों ने संचालक मोहम्मद सऊद को गोली मारकर एक लैपटॉप लूट लिया था।

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, उनकी पहचान निम्न रूप में हुई है:

शिवांग सिंह, पुत्र धर्मराज, निवासी निजामाबाद (आजमगढ़)
राजन कुमार उर्फ राज, पुत्र बृजेश गौतम, निवासी कप्तानगंज
रिंकू कुमार उर्फ प्रिंस, पुत्र स्व. लल्लन राम
शिवम सिंह, पुत्र अंबेश कुमार सिंह, निवासी जानकीपुरम (लखनऊ)

मुठभेड़ में घायल दो अन्य बदमाशों के नाम हैं:

राजमन कुमार उर्फ राज, पुत्र सतिराम, निवासी निजामाबाद
रोबिन कुमार, पुत्र राजेश, निवासी तहबरपुर
बरामदगी और पुलिस टीम की भूमिका

मौके से पुलिस ने चार देशी तमंचे, चार खोखे, दो जिंदा कारतूस, एक लूटा गया लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस पूरे ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, खुटहन थाना प्रभारी मुन्ना राम धुसिया और तरुण श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...