Thursday, June 18, 2026
Home Crime India ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या, पुलिस से शिकायत के बाद भी...

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या, पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

112 पर कॉल करने के बावजूद नहीं पहुंची पुलिस, परिजनों ने जताई नाराज़गी

हरियाणा। खरखौदा क्षेत्र के गांव सिसाना में ज़मीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने रविवार रात एक दुकानदार की दर्दनाक हत्या का रूप ले लिया। 30 वर्षीय अशोक, जो अपने खेत के पास ही किराने की दुकान चलाते थे, की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल फैल गया है।

पहले भी हो चुका था झगड़ा, थाने में हुआ था समझौता

मृतक के भाई रिंकू के अनुसार, अशोक का कुछ दिन पहले ज़मीन की खेवट को लेकर गुहणा गांव निवासी अमित और सिसाना के बलजीत उर्फ सोनू, दीपक उर्फ मोनू, इशु, निशु सहित कुछ अन्य युवकों से विवाद हुआ था। 7 जून को इन लोगों ने अशोक की दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। पीड़ित परिवार ने उस वक्त पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया, लेकिन सहायता नहीं मिली।

8 जून को खेत से लौटते समय फिर एक बार दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इसके बाद अशोक ने मेडिकल करवाकर 9 जून को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि, 11 जून को दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में सुलह हो गई थी। इसके बावजूद, थाने से निकलते वक्त आरोपियों ने अशोक को जान से मारने की धमकी दी थी।

स्कूटी से लौटते समय घात लगाकर किया हमला

रविवार रात करीब 8:30 बजे अशोक अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह काफी देर तक नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। पास ही एक भट्ठे के नजदीक रास्ते में उन्हें अशोक गंभीर हालत में मिला। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने उसे स्कूटी से गिराकर पहले तेजधार हथियारों और गोलियों से हमला किया और फिर उसका सिर ट्रैक्टर से कुचल दिया। यह हमला बेहद निर्मम और योजनाबद्ध बताया जा रहा है।

मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...