Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मेरठ में महिला की हत्या का खुलासा, शक ने ली जान

मेरठ में महिला की हत्या का खुलासा, शक ने ली जान

सिर और चेहरे पर ईंट से किए कई वार, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

उत्तर प्रदेश।  मेरठ के कैंट क्षेत्र में स्थित गांधी बाग चौराहे के पास एक वीरान इमारत में हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सदर बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में रिक्शा चालक करतार सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी महिला साथी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने की बात कबूली है।

पुलिस के अनुसार, करतार सिंह को संदेह था कि महिला के किसी अन्य पुरुष से संबंध हैं। इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। मृतका मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और तीन बच्चों की मां थी।

सीसीटीवी से खुली वारदात की परतें

9 जून को गांधी बाग इलाके में एक खंडहरनुमा मकान में महिला का खून से सना शव मिला था, जो अर्धनग्न अवस्था में था। शव की स्थिति से स्पष्ट था कि हत्या से पहले उसके साथ अत्याचार हुआ। सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को करतार सिंह पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से खून से सनी शर्ट, ईंट और वारदात में इस्तेमाल किया गया रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।

साथ रह रहे थे दोनों, फुटपाथ बना था ठिकाना

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और तीन महीने पहले घर छोड़कर मेरठ आ गई थी। वह घंटाघर पर करतार सिंह से मिली और फिर दोनों साथ रहने लगे। करतार सिंह घंटाघर इलाके में रिक्शा चलाकर जीवनयापन करता था और उसी में सोता था। महिला भी उसके साथ फुटपाथ पर ही रहती थी।

मेला दिखाने के बहाने ले गया और मार डाला

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 7 जून की रात करतार सिंह महिला को नौचंदी मेले में घुमाने के बहाने रिक्शा में बैठाकर ले गया। लेकिन वह उसे गांधी बाग के पास खंडहर में ले गया, जहां उसने पहले दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटने के बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी।

बेटी को सौंपा गया परिजनों को, अंतिम संस्कार नहीं देख पाए परिजन

महिला अपनी छह साल की बेटी को भी साथ लाई थी, जिसे एक स्थानीय परिवार ने अपने पास रख लिया था। पुलिस ने अब बच्ची को उसके नाना को सौंप दिया है।

जब समाचार पत्रों में महिला की हत्या की खबर छपी, तो उसके परिजन शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने फोटो और सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी पहचान की। वे तीन महीने से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा गुरुवार शाम को शव को लावारिस मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जिससे वे अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...