Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नालंदा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, खेत की देखरेख के दौरान...

नालंदा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, खेत की देखरेख के दौरान हुआ विवाद बना वजह

मृतक खिरोधर यादव और खेत मालिक के परिजनों के बीच हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी

बिहार- नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोयारी टोला गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशिक नगर निवासी 65 वर्षीय खिरोधर यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, खिरोधर यादव बीते 20 वर्षों से एक स्थानीय किसान सरोज प्रसाद के खेत की निगरानी कर रहे थे और वहीं बनी एक झोपड़ी में निवास करते थे। शुक्रवार को खेत में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था, जिसमें सरोज प्रसाद का भतीजा भी शामिल था। इसी दौरान खिरोधर यादव से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। परिजनों को शक है कि इसी तनातनी के चलते उनकी हत्या की गई है।

मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। जब वे परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि खिरोधर यादव मृत अवस्था में झोपड़ी में पड़े थे और उनके सीने में गोली लगी हुई थी।

थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अज्ञात हमलावरों ने रात के समय खिरोधर यादव को निशाना बनाया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों से मिले बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...