Tuesday, July 14, 2026
Home Crime Delhi मोबाइल छीने जाने पर नाराज़ हुई किशोरी ने की आत्महत्या

मोबाइल छीने जाने पर नाराज़ हुई किशोरी ने की आत्महत्या

बड़ी बहन ने पानी लेने के दौरान देखा फंदे पर लटकती बहन को

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मसूरी इलाके के मिसलगढ़ी गांव में देर रात एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पूरा परिवार छत पर सो रहा था, तब किशोरी ने कमरे में अकेले जाकर पंखे के हुक से चुनरी के सहारे जान दे दी। रात करीब 11:30 बजे बड़ी बहन जब पानी पीने नीचे आई तो उसने बहन को फांसी पर लटका देखा। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी माँ पर, खुशी ब्यूटी पार्लर में करती थी काम
पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी खुशी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसके पिता की मृत्यु छह वर्ष पूर्व हो चुकी है, जिसके बाद मां ने घरों में काम करके तीनों बच्चों की परवरिश की। खुशी ने आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया और आकाशनगर स्थित एक पार्लर में काम कर रही थी।

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, बनी आत्महत्या की वजह?
परिजनों के अनुसार घटना से कुछ देर पहले खुशी मोबाइल चला रही थी, जिसे लेकर उसके भाई दीपक ने उसे डांट दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद खुशी गुस्से में नीचे कमरे में चली गई। कुछ ही देर में जब दरवाजा नहीं खुला, तो शक हुआ और दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिली।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...