Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या से गांव में सनसनी, नहर से मिला...

मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या से गांव में सनसनी, नहर से मिला शव

पत्नी से नजदीकियों से नाराज़ पति ने लौटकर की खौफनाक साजिश

हरदोई। हरपालपुर क्षेत्र के बांसी गांव निवासी एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 वर्षीय सचिन कुमार राजपूत, जो एक मेडिकल स्टोर संचालित करता था, शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। शनिवार देर रात उसका शव सुरसा थाना क्षेत्र के मझिला पुल के पास नहर में बरामद हुआ।

शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस का मानना है कि इस हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

दोस्ती में दरार और फिर खूनी साजिश

पुलिस के मुताबिक, सचिन का आना-जाना रामेंद्र नामक व्यक्ति के घर होता था। रामेंद्र मेरठ में नौकरी करता है। इसी दौरान सचिन और रामेंद्र की पत्नी के बीच नजदीकियों की बात सामने आई। जब रामेंद्र को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उसने बदले की योजना बनाई और 5 जून को चुपचाप गांव लौट आया।

6 जून की दोपहर रामेंद्र ने अपनी पत्नी पर दबाव डालकर सचिन को फोन कराया और मिलने के लिए बुलवाया। जैसे ही सचिन पहुंचे, रामेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया। उसने किसी भारी वस्तु से वार कर सचिन की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

हत्या के बाद फिरौती का नाटक, लेकिन तकनीकी सबूतों ने खोला राज

हत्या को छिपाने और भ्रम फैलाने के उद्देश्य से रामेंद्र ने मेरठ से एक चोरी का मोबाइल फोन लाकर उसका इस्तेमाल किया। हत्या के बाद उसी फोन से सचिन के भाई को मैसेज भेजकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोपी को लगा कि चोरी के फोन से मैसेज भेजने पर पुलिस गुमराह हो जाएगी। लेकिन उसने एक बड़ी चूक कर दी—उसी फोन में अपना सिम कार्ड डाल दिया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) नृपेंद्र ने जब सर्विलांस के जरिए जांच की, तो मोबाइल की लोकेशन और IMEI से रामेंद्र की पहचान हो गई।

जांच जारी, एक और संदिग्ध की तलाश

पुलिस का मानना है कि हत्या की इस साजिश में रामेंद्र अकेला नहीं था। मामले में एक और व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, जिसकी तलाश की जा रही है। सभी तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की पड़ताल जारी है।

फिलहाल आरोपी रामेंद्र पुलिस हिरासत में है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...