Saturday, September 19, 2026
Home Crime India इंदौर के युवक की मेघालय में हत्या: पत्नी निकली मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

इंदौर के युवक की मेघालय में हत्या: पत्नी निकली मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

राजा की हत्या के लिए सोनम ने मप्र से बुलाए थे सुपारी किलर, गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण

इंदौर। मेघालय में घूमने आए इंदौर के राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब सुलझने लगी है। राज्य की पुलिस ने खुलासा किया है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी—जिसके पीछे खुद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। पुलिस ने इस केस में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सोनम भी शामिल है।

राज्य के डीजीपी आई. नोंग्रांग के मुताबिक, सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए पेशेवर हत्यारों को मध्य प्रदेश से बुलाया था। यह हत्याकांड 23 मई को तब अंजाम दिया गया, जब दंपती मेघालय के मावलाखियात क्षेत्र में ट्रेकिंग पर निकले थे।

आत्मसमर्पण और गिरफ्तारियां
डीजीपी ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कुछ अहम सुराग भी पुलिस को मिले हैं।

केस की परतें खुलती गईं
शुरुआत में 23 मई को राजा और सोनम लापता हो गए थे। तब यह माना जा रहा था कि वे घने जंगलों में रास्ता भटक गए हैं। लेकिन दो जून को राजा का शव 150 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान पुख्ता करने के लिए परिवार ने हाथ पर बने टैटू का सहारा लिया।

राजा के शव के पास न उसका मोबाइल था, न पर्स और न ही कीमती आभूषण। सिर्फ स्मार्टवॉच ही उसके हाथ में बंधी मिली। यह भी शक को गहराने वाला था कि शव की लोकेशन और उनकी स्कूटी की आखिरी लोकेशन के बीच 25 किलोमीटर का फासला था।

चश्मदीद गाइड की गवाही बनी बड़ी कड़ी
मावलाखियात के एक गाइड अल्बर्ट पैड ने दावा किया कि 23 मई की सुबह उन्होंने सोनम और राजा को तीन अन्य पुरुषों के साथ देखा था, जो उनके साथ सीढ़ियाँ चढ़ रहे थे। गाइड ने बताया कि महिला पीछे चल रही थी और बाकी चार पुरुष आगे थे, जो हिंदी में बातचीत कर रहे थे। बाद में स्कूटी मावलाखियात के बजाय कई किलोमीटर दूर दूसरी जगह मिली, जिससे संदेह और गहरा गया।

सीएम संगमा ने की पुलिस की सराहना
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मात्र सात दिनों में मामले का बड़ा खुलासा कर लिया गया, जो राज्य पुलिस की दक्षता का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...