Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi डार्क वेब से डिलीवरी तक: NCR में नए नशे का जाल

डार्क वेब से डिलीवरी तक: NCR में नए नशे का जाल

नोएडा पुलिस ने किया हाई-एंड ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, ओजी गांजे की सप्लाई में ताइवान कनेक्शन

दिल्ली-एनसीआर में नशे का जाल अब और गहराता जा रहा है। पारंपरिक नशीले पदार्थों के बाद अब विदेशी किस्म के ओजी गांजे की मांग तेजी से बढ़ी है, जो मूल रूप से थाइलैंड और ताइवान में उगाया जाता है। यह सामान्य देसी गांजे से कहीं अधिक प्रभावशाली और महंगा होता है।

नोएडा पुलिस द्वारा हाल ही में पकड़े गए ड्रग्स सिंडिकेट के खुलासे में सामने आया है कि अब राजधानी क्षेत्र में ओजी गांजे की खपत तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां गांजे की आपूर्ति आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्यों से की जाती थी, अब तस्करों ने अपने नेटवर्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला लिया है। इस नए नेटवर्क के तहत गांजे की खेप पूर्वोत्तर भारत के शिलॉन्ग और राजस्थान के उदयपुर से भी मंगाई जा रही है।

इस नेटवर्क के ज़रिए न केवल ओजी गांजा बल्कि एमडीएमए जैसी सिंथेटिक ड्रग्स की भी सप्लाई हो रही है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी डार्क वेब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे स्नैपचैट, टेलीग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके ऑर्डर लेते और सप्लाई करते हैं। ग्राहक ऑनलाइन या नकद भुगतान कर, मनचाहे पते पर ड्रग्स मंगवाते हैं। डिलीवरी के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है।

थाइलैंड और ताइवान से आने वाला ओजी गांजा अपनी उच्च गुणवत्ता और तीव्र नशे के कारण दिल्ली-एनसीआर में हाई डिमांड में है। इसकी कीमत प्रति ग्राम ₹10,000 तक बताई जा रही है। नोएडा पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिसका सीधा संबंध थाइलैंड से जुड़ा पाया गया है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए छानबीन तेज कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...