Monday, June 22, 2026
Home Crime UP पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सहयोगी पर सिम फ्रॉड का शिकंजा, कोर्ट का...

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सहयोगी पर सिम फ्रॉड का शिकंजा, कोर्ट का कड़ा रुख

जावेद को भेजा गया जेल, रमेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए जारी हुआ NBW, 3 जून को सुनाई जाएगी सजा

उत्तर प्रदेश। मऊ जिले में एक दशक पुराने फर्जीवाड़े के मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। फर्जी पहचान और फोटो का इस्तेमाल कर सिम कार्ड हासिल करने के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह काका और उनके साथी जावेद आजमी को अदालत ने दोषी माना है। जावेद को जेल भेजा गया है, जबकि कोर्ट में हाज़िर न होने पर रमेश सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।

मामला 2010 में सामने आया था जब सहादतपुर निवासी सूर्यनाथ यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके रिश्तेदार भानु प्रताप की हथियार लाइसेंस वाली आईडी का दुरुपयोग कर किसी ने सिम कार्ड लिया है। खास बात यह थी कि फोटो फर्जी था, जबकि नाम और दस्तावेज असली थे।

जांच के दौरान सामने आया कि यह सिम कार्ड एक पीसीओ संचालक ने बेचा था। मामले की तह तक जाने पर पुलिस ने परदहां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रमेश सिंह काका और जावेद आजमी को आरोपी पाया और उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए और केस को मजबूती से रखा। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दोनों को दोषी ठहराया। जावेद आजमी को तुरंत हिरासत में लेकर जेल भेजा गया, जबकि रमेश सिंह की अनुपस्थिति के चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ NBW जारी कर दिया।

रमेश सिंह काका का नाम पहले भी कई गंभीर मामलों से जुड़ चुका है। उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हो चुकी है, और 67 केस विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। अब ताज़ा सजा से उनका आपराधिक इतिहास और भी उजागर हो गया है। जावेद की सजा पर अंतिम फैसला 3 जून को सुनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...