Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi व्यावसायिक रंजिश बनी होटल कारोबारी की जान लेने का कारण, हमलावर फरार

व्यावसायिक रंजिश बनी होटल कारोबारी की जान लेने का कारण, हमलावर फरार

हल्द्वानी के होटल ‘शिवा पैलेस’ के विवाद ने दी जानलेवा साजिश को जन्म, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की

गाज़ियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एक हाउसिंग सोसायटी में रविवार देर रात उस वक्त दहशत फैल गई जब तीन अज्ञात हमलावरों ने एक होटल कारोबारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। घटना में कारोबारी राहुल डागर (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद भतीजा आशीष डागर (24) घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, राहुल और आशीष सिकरोड गांव के निवासी हैं और रात करीब साढ़े नौ बजे क्लासिक रेजीडेंसी के पास एक दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार में सवार हमलावर वहां पहुंचे और पिस्टल निकालकर राहुल पर गोलियां दाग दीं। चार राउंड फायरिंग में एक गोली राहुल के सीने में जा लगी, जबकि दूसरी आशीष के पैर में लगी।

वहीं पास में मौजूद राहुल के बहनोई अविनाश सिरोही ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया, लेकिन हमलावर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। आशीष को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के पीछे व्यावसायिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में अविनाश ने मनीष चौधरी, नागेंद्र चौधरी, रितेश बिंदल और एक अज्ञात व्यक्ति पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि दोनों पक्ष हल्द्वानी में एक होटल (शिवा पैलेस) के साझेदार थे और हाल ही में लेन-देन को लेकर विवाद में थे।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि बिजनेस विवाद ही इस हमले की वजह हो सकता है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...