Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दलित युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था...

दलित युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था वांछित

STF की विशेष टीम ने बनारस में दबिश देकर किया गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

वाराणसी- उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतापगढ़ में दलित युवक की हत्या सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो पर हत्या के आरोप हैं, जबकि एक आरोपी पर चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

राज्य स्तरीय टास्क फोर्स (STF) की लखनऊ यूनिट ने शुक्रवार को बड़ा लालपुर इलाके में छापेमारी कर 50,000 रुपये के इनामी अपराधी रणजीत सिंह उर्फ मेजर को गिरफ्तार किया। वह प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रतनमई गांव का निवासी है और उस पर हत्या सहित 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में रणजीत ने खुलासा किया कि वह और उसके साथी टिंकू अवैध हथियारों का कारोबार करते थे। 31 दिसंबर 2024 को सराय भरतराय गांव में तमंचे की खरीद-फरोख्त के दौरान हुए विवाद में उन्होंने शिवम सरोज नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अन्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

गाजीपुर में युवक की हत्या का आरोपी अभिषेक यादव वाराणसी में दबोचा गया                                 वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजीपुर के जंगीपुर थाना अंतर्गत बेरवा रसूलपुर गांव का निवासी है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के अनुसार, अभिषेक और उसके दोस्त वैभव राय की गाजीपुर निवासी रंजन मौर्या से पैसों के लेन-देन को लेकर रंजिश चल रही थी। 21 मई को अभिषेक, वैभव और एक अन्य युवक ने रंजन को सिगरा से अगवा कर रमदत्तपुर के पास एक मकान में ले जाकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने की योजना भी बनाई गई थी। वारदात के बाद अभिषेक फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

इसी थाने की एक अन्य कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट और चोरी के कई मामलों में वांछित 25 हजार के इनामी राजू दास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के साहूपुरी, व्यासपुर गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, राजू दास के खिलाफ वाराणसी और चंदौली के विभिन्न थानों में चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कुल 16 मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहा यह आरोपी अब कानून की गिरफ्त में आ गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...