Friday, June 19, 2026
Home Crime India बरनाला में पुलिस की मौजूदगी में युवक पर तलवारों से हमला

बरनाला में पुलिस की मौजूदगी में युवक पर तलवारों से हमला

हरदासपुरा गांव में अमृतधारी युवक सतपाल सिंह पर भीड़ ने किया जानलेवा वार, पत्नी की गुहार भी बेअसर

पंजाब – के बरनाला जिले के महल कलां थाना क्षेत्र के हरदासपुरा गांव में शुक्रवार को कानून व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक अमृतधारी युवक सतपाल सिंह पर दिनदहाड़े तलवारों और हथियारों से हमला किया गया, वह भी पुलिस की मौजूदगी में। पीड़ित की पत्नी ने जान की भीख मांगी, मगर पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे।

जब सतपाल जान बचाने के लिए पुलिस की गाड़ी में घुसा, तब भी भीड़ ने हमला जारी रखा और पुलिस की मौजूदगी में ही उसे बाहर खींचकर लहूलुहान कर दिया।

घटना की शुरुआत 27 मई को हुई थी, जब सतपाल सिंह ने कथित तौर पर गांव के गुरुद्वारा रविदास के ग्रंथी बलजीत सिंह पर हमला किया था। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

शुक्रवार को, जब ग्रामीणों को सतपाल के गांव में छिपे होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ खुद भी मौके पर पहुंचकर सतपाल की तलाश शुरू कर दी। छत से नीचे उतरने के बाद सतपाल पुलिस गाड़ी में जाकर छिपा, लेकिन हमलावरों ने वहीं हमला कर दिया।

घटना के दौरान सतपाल की पत्नी बार-बार हमलावरों से रहम की अपील करती रही। बाद में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और घायल सतपाल को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना महल कलां के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान वीडियो फुटेज की मदद से की जा रही है। सुखदेव सिंह के बेटे समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...