Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi धार्मिक आस्था को बनाया ठगी का जरिया, दुबई में निवेश का झांसा...

धार्मिक आस्था को बनाया ठगी का जरिया, दुबई में निवेश का झांसा देकर लूटे करोड़ों रुपये, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के सत्संग में शामिल होकर मोहित वाधवा ने 14 श्रद्धालुओं को बनाया शिकार, निवेश के नाम पर की ठगी

दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर स्थित बड़े मंदिर में सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं से जुड़कर एक व्यक्ति ने उन्हें दुबई में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर डाली। आरोपी ने न केवल करोड़ों रुपये की ठगी की, बल्कि उस रकम से क्रिप्टोकरेंसी खरीदी और ऐशो-आराम की जिंदगी बिताई।

दुबई निवेश का लालच देकर 9 करोड़ की ठगी, सत्संग में बनते थे शिकार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर लोगों को निवेश का झांसा देता था। आरोपी मोहित वाधवा उर्फ मोनू वाधवा (44) छतरपुर स्थित गुरुजी के सत्संगों में शामिल होकर श्रद्धालुओं से मेलजोल बढ़ाता था। इसी दौरान उसने कई भक्तों को दुबई में चल रही परियोजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और मोटे मुनाफे का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ लिए।

सत्संग से शुरू हुई ठगी की स्कीम
गुरुजी के सत्संग में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का भरोसा जीतकर आरोपी ने उन्हें दुबई की आकर्षक योजनाओं में निवेश करने के लिए राजी किया। उसने दावा किया कि वहां निवेश करने पर बड़ा रिटर्न मिलेगा। आरोपी की बातों में आकर कई लोग फंस गए और करोड़ों रुपये उसके कहने पर ट्रांसफर कर दिए।

महिला की शिकायत से खुला मामला
वर्ष 2021 में गुरप्रीत कौर राय नाम की महिला ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे और उनके परिवार के सदस्य छतरपुर के मंदिर में नियमित रूप से सत्संग में जाते थे, जहां उनकी मुलाकात मोहित व उसके साथियों से हुई। धीरे-धीरे उन्होंने दुबई में निवेश करना शुरू कर दिया।

तीन साल में 14 लोगों से 9 करोड़ की ठगी
शिकायत के मुताबिक सितंबर 2017 से सितंबर 2020 तक कुल 14 लोगों ने लगभग 9 करोड़ रुपये निवेश किए। पुलिस को चार परिवारों की ओर से शिकायतें मिली थीं। जांच में सामने आया कि सभी लेनदेन आरोपी के और उसके सहयोगियों के खातों में हुए थे।

गिरफ्तारी और आगे की जांच
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बैंक खातों और लेनदेन की बारीकी से जांच की और सबूतों के आधार पर आरोपी मोहित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मोहित सिर्फ 12वीं पास है, लेकिन ऊंचे सपने देखने वाला व्यक्ति है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके बाकी साथियों का भी पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...