Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा युवक हुआ डिपोर्ट, तीन दलाल चढ़े पुलिस...

डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा युवक हुआ डिपोर्ट, तीन दलाल चढ़े पुलिस के हत्थे

हरियाणा के एजेंटों ने नकली दस्तावेज बनवाकर भेजा युवक, अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद भारत लाया गया

नई दिल्ली। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा के तीन एजेंटों – संजीव कुमार (निवासी: मेहमदपुर, करनाल), दयाल सिंह (निवासी: गुनाना, करनाल) और बसंत लाल (निवासी: उमरी, कुरुक्षेत्र) – को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने करनाल निवासी 25 वर्षीय प्रिंस को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के लिए 74 लाख रुपये लिए थे।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल की रात प्रिंस अमेरिका से निर्वासित होकर दिल्ली पहुंचा, जहां जांच में उसके पासपोर्ट में छेड़छाड़ और फर्जी वीजा के संकेत मिले। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रिंस कुछ दोस्तों के कहने पर अमेरिका जाना चाहता था और इसके लिए एजेंटों की मदद ली।

जून 2023 में वह पर्यटक वीजा पर थाईलैंड और लाओस गया और जुलाई में भारत लौट आया। इसके बाद वह संजीव कुमार उर्फ रिंकू के संपर्क में आया, जिसने उसे दयाल सिंह से मिलवाया। दयाल ने 55 लाख रुपये में अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और नकद में रकम ले ली। इसके बाद प्रिंस के पासपोर्ट पर नीदरलैंड का फर्जी शेंगेन वीजा लगवाया गया और नवंबर 2023 में उसकी फ्रांस यात्रा कराई गई।

फ्रांस से प्रिंस को अवैध रूप से पुर्तगाल और स्पेन पहुंचाया गया, जहां पैसे को लेकर एजेंटों से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात बसंत लाल से हुई, जिसने 37 लाख रुपये में डंकी रूट से अमेरिका भेजने का भरोसा दिया। प्रिंस ने उसे 19.5 लाख रुपये नकद दिए और शेष रकम बाद में देने की बात हुई।

इसके बाद उसकी यात्रा ग्वाटेमाला, निकारागुआ, होंडुरास और मैक्सिको होते हुए अमेरिका तक कराई गई। मैक्सिको में उसे जाली वीजा उपलब्ध कराया गया। अमेरिका में घुसपैठ के कुछ दिन बाद ही वह पकड़ा गया और चार महीने हिरासत में रखने के बाद भारत भेज दिया गया।

प्रिंस की निशानदेही पर पुलिस ने 3 मई को करनाल से संजीव और दयाल को और 5 मई को कुरुक्षेत्र से बसंत लाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया है और खुलासा किया है कि वे पहले भी ऐसे कई युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेज चुके हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...