Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi आदर्श नगर दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 65 साल का आरोपी गिरफ्तार

आदर्श नगर दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 65 साल का आरोपी गिरफ्तार

पार्किंग विवाद से शुरू हुआ झगड़ा चाकूबाजी में बदला, दो युवकों की गई जान

दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 20 अप्रैल की रात हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामूली पार्किंग विवाद से शुरू हुई बहस ने खूनखराबे का रूप ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो युवकों की हत्या और एक अन्य के घायल होने की सूचना मिली थी। घायल युवक आबिद की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हमलावर एक दाढ़ी वाला व्यक्ति था, जो वारदात के बाद ई-रिक्शा से फरार हो गया था।

आरोपी की पहचान और ठिकाने का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुप्स में साझा किया। इसके बाद शनिवार को आरोपी को सिग्नेचर ब्रिज के पास से दबोच लिया गया।

पूछताछ में नंद किशोर ने स्वीकार किया कि वारदात के बाद उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और बाल कटवा दिए थे। आरोपी ने बताया कि वह फुटपाथ पर सोता है और घटना वाली रात नशे की हालत में था। जब कमल नामक युवक ने उसकी जगह पर वाहन खड़ा किया, तो कहासुनी बढ़ गई। इसके बाद कमल ने अपने दो साथियों अमजद और आबिद को बुला लिया। तीनों द्वारा धमकाए जाने पर नंद किशोर ने झोले से चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिसमें कमल और अमजद की मौत हो गई, जबकि आबिद घायल हो गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि नंद किशोर का आपराधिक इतिहास बेहद पुराना और गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी सहित दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसकी पहली गिरफ्तारी 1983 में हुई थी। वह राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है और 15 साल की उम्र में दिल्ली आकर टीटू पहाड़ी गिरोह में शामिल हो गया था, जो जेबतराशी के लिए कुख्यात था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...