Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP गर्भवती मधु हत्याकांड, कोर्ट ने भाई और मां को सुनाई आजीवन कारावास...

गर्भवती मधु हत्याकांड, कोर्ट ने भाई और मां को सुनाई आजीवन कारावास की सजा 

न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, परिवार की इज्जत के नाम पर हुई निर्मम हत्या

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गर्भवती युवती की निर्मम हत्या के मामले में न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला। मां-बेटे को आजीवन कारावास की सजा, युवती को जिंदा जलाकर मारने का था आरोप।

वर्ष 2023 में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में आरोपी मां और बेटे को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश मलखान सिंह ने दोनों दोषियों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

घटना का विवरण:
28 सितंबर 2023 को गांव चितौड़ा के चौकीदार सत्तार की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में कहा गया कि शाम करीब पांच बजे पलवाड़ा बंबा जंगल क्षेत्र में रहने वाले सुनील ने अपनी गर्भवती बहन मधु की गर्दन पर ब्लेड से वार कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के समय मधु की मां असर्फी देवी भी घटनास्थल पर मौजूद थी और वारदात में शामिल थी। रिपोर्ट के अनुसार, मधु करीब छह से सात माह की गर्भवती थी लेकिन वह गर्भ में पल रहे बच्चे के पिता का नाम बताने को तैयार नहीं थी। इसी कारण मां-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम:
घटना के बाद पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी मधु को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सुनील और असर्फी देवी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की।

मरने से पहले दिए गए बयान बने मुख्य साक्ष्य:
घटना के बाद तहसीलदार को मौके पर बुलाकर घायल मधु के बयान दर्ज किए गए थे, जो मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य बने। तहसीलदार द्वारा पूछे गए सवालों में मधु ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसे उसकी मां और भाई ने जिंदा जलाया, क्योंकि वह गर्भवती थी।

अदालत का फैसला:
सुनवाई पूरी होने के बाद बुधवार को जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने आरोपी सुनील और उसकी मां असर्फी देवी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और आर्थिक दंड भी लगाया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...