Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ऑनलाइन टास्क और इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन टास्क और इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

टेलीग्राम लिंक से शुरू हुआ ठगी का खेल

ठगों ने पहले लौटाए पैसे, फिर उड़ा लिए लाखों रुपये

हरियाणा।  साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क और इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में राजस्थान के नागौर जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिमसर के प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र और मेघवाल मोहल्ला निवासी भूराराम के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जितेन्द्र का बैंक खाता साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया था, जिसमें वीरपाल नामक व्यक्ति के खाते से करीब ₹5.38 लाख की राशि ट्रांसफर की गई थी। भूराराम ने यह खाता साइबर ठगों को कमीशन पर उपलब्ध कराया था।

पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी जितेन्द्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि भूराराम को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ठगी की शुरुआत टेलीग्राम लिंक से हुई

गांव मैलावास निवासी शिकायतकर्ता वीरपाल को 14 अप्रैल को मोबाइल पर एक मैसेज मिला, जिसमें घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया था। लिंक क्लिक करने पर वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। शुरुआत में आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए ₹16,000 के बदले ₹42,000 वापस किए। इसके बाद विभिन्न खातों में कुल ₹20.20 लाख की राशि ट्रांसफर करवा ली गई।

जब वीरपाल ने पैसा वापस मांगा, तो उससे और पैसे मांगे गए, जिससे उसे ठगी का शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...