Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़,...

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को गोपनीय सूत्रों से इस गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर थाना राजपुर पुलिस को क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने राजपुर क्षेत्र अंतर्गत कोजी नेस्ट होमस्टे, जीआरडी कॉलेज के पास स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी कर आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरोह चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चल रहे मैच पर सट्टा चला रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. चेतन शर्मा (34), निवासी मजनू का टीला, दिल्ली

  2. शक्ति सिंह (35), निवासी केवल पार्क एक्सटेंशन, दिल्ली

  3. धीरज शर्मा (29), निवासी खजूरी खास, दिल्ली

  4. निशांत (35), निवासी नवाड़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, दिल्ली

  5. करण (29), निवासी संत नगर करोल बाग, दिल्ली

  6. सोहन सिंह (44), निवासी कृषि अपार्टमेंट, विकासपुरी, दिल्ली

बरामद सामग्री:

  • 02 लैपटॉप

  • 17 मोबाइल फोन

  • 02 मोबाइल चार्जर सहित डेटा केबल

  • विभिन्न कंपनियों के लैपटॉप चार्जर

  • 03 कॉपियां व नोट पैड

  • ₹5,33,500/- नकद राशि

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित होता है, और वे दिल्ली से देहरादून आकर सट्टा चला रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे ‘सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन’ और ‘लाइन गुरु’ नामक प्रतिबंधित साइट्स के माध्यम से सट्टा खिलवाते थे। ग्राहकों से संपर्क मोबाइल लिंक व व्हाट्सएप के माध्यम से किया जाता था, जिसके बाद उन्हें बैंक डिटेल्स व लॉगिन पासवर्ड दिए जाते थे।

ग्राहक द्वारा जीत की स्थिति में व्हाट्सएप के जरिए फॉर्म भरवाकर ऑनलाइन या नकद भुगतान किया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने एक ही दिन में लगभग ₹5.33 लाख की सट्टा राशि एकत्र की थी, और पूरे मैच के दौरान करीब एक करोड़ रुपये तक के लेनदेन की योजना थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि पिछले एक महीने में आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

अपराध का तरीका:

  • ग्राहकों को लिंक भेजकर सट्टा साइट से जोड़ना

  • व्हाट्सएप के जरिए डिपॉजिट स्लिप व बैंक डिटेल्स साझा करना

  • आईडी और पासवर्ड जनरेट कर ग्राहक को सट्टा खेलने की सुविधा देना

  • भुगतान के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर या नकद माध्यम अपनाना

गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि “कहीं भी जाओ, पर देहरादून मत जाना, वहां की पुलिस से बचना मुश्किल है।”

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...