Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सीवान में डीएलएड की छात्रा ने खत्म की जीवनलीला, फंदे से लटका...

सीवान में डीएलएड की छात्रा ने खत्म की जीवनलीला, फंदे से लटका मिला शव

पूर्वी चंपारण की रहने वाली छात्रा सुधा कुमारी सीवान में रहकर कर रही थी पढ़ाई, पुलिस जांच में जुटी

सीवान।  बिहार के सीवान जिले में डीएलएड की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला महादेवा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित नई बस्ती का है।

मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया गांव निवासी दाहुड़ राय की 20 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी के रूप में हुई है। वह सीवान में रहकर डाइट (DIET) से डीएलएड की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे से उनका सुधा से संपर्क नहीं हो पा रहा था। बार-बार कॉल करने के बावजूद मोबाइल बंद आ रहा था। बुधवार सुबह भी स्थिति यही रही। दोपहर में मकान मालिक ने परिजनों को सूचना दी कि सुधा का कमरा अंदर से बंद है और दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सूचना मिलते ही परिजन सीवान पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि पुलिस मौके पर मौजूद थी और शव कमरे के अंदर बिस्तर पर रखा हुआ था।

परिजनों के अनुसार, सुधा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था और उसके गले में भी फंदे के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने पुष्टि की कि युवती ने फंदे से लटककर जान दी है। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...