Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP घरेलू विवाद में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, मझले भाई की...

घरेलू विवाद में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, मझले भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आगरा। थाना फतेहपुर  सीकरी में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में मझले भाई की हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने की जगह बर्बरता की हदों को पार कर दिया। उसकी लाश को ले जाकर गांव के बाहर बिटोरे में फेंक दिया। इसके बाद बिटोरे को आग लगा दी। आग की लपटों के साथ लाश जल गई।

फतेहपुर सीकरी के ग्राम  दुल्हारा में सोमवार रात नेहनू , रणवीर और मनोज पुत्रगण हरिभान सिंह में विवाद हो गया। इस विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में मझले भाई रणवीर की मौत हो गई। परिवार वालों ने युवक की मौत के बाद शव को गांव के बाहर लगे बिटोरे में रखकर फूंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था। नहनू की पत्नी द्वारा भी दो-तीन दिन पूर्व ही एक प्रार्थना पत्र थाने में दिया था, जिसकी थाना पुलिस जांच कर रही थी।

वहीं रणवीर द्वारा भी भाइयों के खिलाफ एक तहरीर सोमवार रात थाना पुलिस को दी गई थी। तीन माह पूर्व भी तीनों भाइयों में घरेलू विवाद हुआ था।  मनोज और रणवीर अविवाहित हैं।  बताया गया है कि थाने में तहरीर देकर आने की जानकारी के बाद सोमवार रात तीनों भाइयों में फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ भाई-भाई एक दूसरे की जान लेने के लिए टूट पड़े। हमले में रणवीर सिंह को गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घरेलू विवाद के कारण गांव के किसी लोगों ने बीच बचाव नहीं किया। घटना के बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को भी सूचना नहीं दी। इसके बाद रणवीर के शव को बिटोरे में रखकर फूंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि जिस जगह शव को फूंक दिया, वहां से अवशेषों को निकाल कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...