Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 17 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर की हत्या, जांच शुरू

17 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर की हत्या, जांच शुरू

नवादा। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब नाबालिग भी उनकी हिंसा का शिकार हो रहे हैं। सोमवार की शाम शहर के संकटमोचन मंदिर के समीप 17 वर्षीय काजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेखौफ अपराधियों ने काजू यादव पर तीन गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम रामपदारथ यादव है। परिजनों का आरोप है कि तीन अपराधियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम किए रखा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है कि आखिर किन वजहों से इस नाबालिग की हत्या की गई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...