Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi शादी का वादा नही निभा पाई तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

शादी का वादा नही निभा पाई तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

गाजियाबाद। मसूरी के होटल अनंत में 21 अक्तूबर को की गई शहजादी (23) की हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी अजहरुद्दीन को पुलिस ने नायफल रोड से बुधवार की रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ा जा सका। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसके साथ दोस्त जलाल भी था, जो भाग निकला। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मसूरी के कल्लूगढ़ी निवासी अजहरुद्दीन (32) ने शहजादी की हत्या करना कुबूल किया है। उसने बताया कि वे दोनों प्यार करते थे। शहजादी ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन इसे निभाया नहीं।

उसे धोखा देकर उसने दिल्ली के एक युवक से शादी तय कर ली। वे दोनों नवंबर में शादी करने वाले थे। उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए, उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि उसने शहजादी को साजिश रचकर मौत के घाट उतारा। उसे 20 अक्तूबर को होटल में ले गया। 21 की दोपहर को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशे की गोलियां दे दीं। वह बेहोश होकर लेट गई। इसी दौरान तकिये से उसका मुंह दबा दिया। उसकी मौत हो जाने के बाद ही तकिया हटाया। इसके बाद भी डर था कि कहीं उसकी फिर से सांस न लौट जाए, इसलिए रात तक वहीं पर रहा। उसकी मौत का पूरी तरह यकीन हो जाने के बाद दोस्त जलाल को फोन करके बुलाया। होटल के स्टाफ से झूठ बोला कि खाना लेने जा रहा है। वहां से जलाल के साथ बाइक से निकल गया।

22 अक्तूबर की सुबह शहजादी के भाई दानिश को फोन करके बताया था, तुम्हारी बहन की हत्या कर दी है, शव होटल अनंत के कमरा नबर 209 में पड़ा है, जाकर उठा लो। दानिश ने पुलिस को सूचना दी। उसने ही रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दानिश धौलाना के गांव पिपरैड़ा की बसरा काॅलोनी का निवासी है। अजहरुद्दीन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और शहजादी काफी समय से एक-दूसरे के नजदीक थे। शहजादी उस पर जान छिड़कती थी। उसकी खातिर उसने अपनी बीवी से झगड़ा किया। बीवी छोड़कर चली गई। बच्चे भी उसके साथ चले गए। इतना ही नहीं, शहजादी के लिए उसने अपना घर-परिवार भी छोड़ दिया।
गांव छोड़कर कल्लूगढ़ी में रहने लगा। उसकी सभी ख्वाहिशें पूरी कीं। इन्हें पूरा करने में पानी की तरह पैसा बहाया। इसमें उसका घर बिक गया। इसके बावजूद शहजादी किसी और से शादी कर रही थी। उसे बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। कहने लगी, अब मैं किसी और की अमानत हूं, मुझे भूल जाओ।
भला उसे किसी और की कैसे हो जाने देता। मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दिया। हत्या पर कोई पछतावा नहीं है। हत्या के बाद वह जयपुर भाग गया था। जैसे ही वापस आया, वैसे ही पकड़ा गया। एसीपी ने बताया कि अजहरुद्दीन के खिलाफ पहले से हत्या, लूट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
शहजादी के परिजनों से जानकारी करने के बाद एसीपी ने बताया कि दिल्ली के युवक से उसकी शादी तय हो चुकी थी। यह अगले महीने नवंबर में होनी थी। उसकी अजहरुद्दीन के साथ काफी समय से दोस्ती थी। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। अजहरुद्दीन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। अजहरुद्दीन शहजादी को उसके घर से ही बुलाकर ले गया था। उसने हत्या क्यों कर दी, इसका अभी पता नहीं चल सकता है। उसकी तलाश की जा रही है।

होटल अनंत एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस पर पहले कार्रवाई हो चुकी है। एक बार देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। उस समय इसका नाम मेट्रो होटल था। पुलिस के रिकॉर्ड में आ जाने के बाद मालिक ने होटल का नाम बदलकर अनंत रख लिया। इस पर एक बार सील भी लग चुकी है। युवती की हत्या के बाद पुलिस होटल की पुरानी फाइल भी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...